INS ब्रह्मपुत्र में लगी भीषण आग, एक तरफ गंभीर रूप से घायल

INS ब्रह्मपुत्र में रविवार को मरम्मत के दौरान आग लग गई। मल्टी-रोल फ्रिगेट को मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में मरम्मत चल रहा था जब इसमें आग लग गई। जहाज को गंभीर क्षति हुई है और अब वह एक तरफ झुक गया है। नौसेना अधिकारियों के मुताबिक, सभी कर्मि सलामत हैं| लेकिन एक जूनियर नाविक लापता है और उसकी तलाश जारी है.

भारतीय नौसेना का INS ब्रह्मपुत्र युद्धपोत मुंबाई डॉकयार्ड में मरम्मत के लिए लाया गया था, तभी आग लगने की घटना हुई। डॉकयार्ड पर अग्निशमन कर्मियों की मदद से चालक दल द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। नौसेना ने कहा, “सभी प्रयासों के बावजूद, जहाज को सीधी स्थिति में नहीं लाया जा सका। जहाज उसकी बर्थ के साथ आगे बढ़ता रहा और झुक गया है|”

भारतीय नौसेना ने, युद्धपोत पर आग लगने के कारणों की जांच करने के लिए आदेश दिया है।INS ब्रह्मपुत्र, भारत में निर्मित पहला स्वदेशी मिसाइल फ्रिगेट है।

इसे अप्रैल 2000 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। यह जहाज मध्यम दूरी, करीबी दूरी और विमान भेदी बंदूकें, सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और टारपीडो लांचर से सुसज्जित है। इस युद्धपोत पर 40 अधिकारियों और 330 नाविकों का दल है। इसके अलावा, जहाज का विस्थापन 5,300 टन, लंबाई 125 मीटर, बीम 14.4 मीटर है और यह 27 समुद्री मील से अधिक की गति में सक्षम है।