
खेरागढ़। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत जगनेर विकास खंड के नगला कासिमपुर गांव में शनिवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और सुरक्षा संबंधी उपाय बताए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र तोमर, उनकी पत्नी सपना तोमर और खंड विकास अधिकारी सुष्मिता यादव रहीं। ग्राम सचिव भूपेंद्र निमेष ने संचालन किया।
उपनिरीक्षक शैलेंद्र वर्मा और अभिषेक ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी परेशानी की स्थिति में वे तुरंत मदद के लिए संपर्क कर सकती हैं। हेड कांस्टेबल प्रदीप ने महिला हेल्पलाइन नंबर और सुरक्षा उपायों से संबंधित पंपलेट वितरित किए।
ग्राम चौपाल में ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह, पंचायत सहायक मनोज शर्मा, लेखपाल अजय कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।