
हरदोई। कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि पैमाइश और अंश निर्धारण से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण में देरी न की जाए। भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के मामलों का त्वरित निस्तारण कराने और चकरोड व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश भी दिए।
आज की जनसुनवाई में 01 महिला को निराश्रित महिला पेंशन से जोड़ा गया, 04 बच्चों को बाल सेवा योजना का लाभ दिया गया और 04 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) प्रियंका सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।