
हरपालपुर (हरदोई)। कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी यादव के पिता युदुनाथ सिंह यादव का सोमवार की रात करीब 12 बजे हृदय गति रुकने से 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय युदुनाथ सिंह यादव अपने पीछे पत्नी सहित तीन पुत्र — कुनेंद्रपाल सिंह (गुड्डू), ओमवीर यादव (मुन्ना) और अश्वनी यादव — को छोड़ गए हैं। मंगलवार को कस्बा स्थित उनके खेत पर अंतिम संस्कार किया गया।
पत्रकार अश्वनी यादव के पिता के आकस्मिक निधन पर स्थानीय पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। बड़ी संख्या में लोग उनके कस्बा स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।