
कसया, कुशीनगर। वरिष्ठ पत्रकार विनयकांत ऊर्फ मुन्ना मिश्र की माताजी स्वर्गीय चम्पा देवी के निधन पर शोक संतप्त परिवार को विभिन्न पार्टियों के नेताओं व गणमान्य लोगों द्वारा उनके आवास पर मिलकर शोक संवेदना प्रकट करने का क्रम चौथे दिन शनिवार को भी जारी रहा।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद देवरिया डॉ. रमापति राम त्रिपाठी उनके नगरपालिका कुशीनगर में कसया स्टैण्ड के नजदीक स्थित मिश्र के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीया चम्पा देवी जी का जाना न केवल मिश्र परिवार बल्कि उनको जानने वाले सभी जाति, वर्ग, समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी मृदुभाषिणी स्वभाव के कारण लोग उन्हें हर सुख दुःख में अपने साथ खड़ा महसूस करते थे। उनका निधन ऐसे सभी लोगों के लिए सबल खोने जैसा है। दुख की इस घड़ी में हम सभी उनके साथ हैं।
डॉ. त्रिपाठी ने मिश्र समेत उनके पिता रामनरेश मिश्र, भाई ऋषिकांत मिश्र, पुत्रगण इंजीनियर सौरभ मिश्र, एडवोकेट शशांक मिश्र और शिवम दीक्षित को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि पूरा समाज उनके साथ है।
इससे पूर्व शुक्रवार को कुशीनगर के सांसद विजय दूबे ने मिश्र के आवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीया चम्पा देवी जी एक धर्मपरायण, संस्कारवान महिला थी। उनका आशीर्वाद हम सबके लिए मार्गदर्शन था। हाटा के विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि स्वर्गीया चम्पा देवी जी के निधन से क्षेत्र ने एक आदर्श मातृशक्ति को खो दिया। हम मिश्र परिवार के दुख में सहभागी हैं।
सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मिश्र परिवार सदैव समाजसेवा में अग्रणी रहा है। इस दुख की घड़ी में पूरा क्षेत्र उनके साथ खड़ा है।
शनिवार को डॉ त्रिपाठी के अतिरिक्त दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लल्लन मिश्र, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, हाटा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, प्रदीप पांडेय भी शोक प्रकट करने पहुंचे।
इस दौरान भाजपा नेता चंद्रप्रकाश यादव ‘चमन’, राणा प्रताप सिंह, बिरला धर्मशाला के प्रबंधक बीरेंद्र तिवारी, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित संगठन के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र ऊर्फ इंदू उपाध्याय, संगठन मंत्री शोभा मणि, पूर्व ग्राम प्रधान विनय तिवारी, सुमित त्रिपाठी, पत्रकार अमरनाथ पांडेय, सतीश पांडेय, उमेश पांडेय, अनिल शुक्ला, संजय तिवारी, ज्ञानी जायसवाल आदि मौजूद रहे।