जंगल लाइफ ट्रस्ट द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

गोला गोकर्णनाथ-खीरी। जंगल लाइफ ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का कार्यक्रम 07 दिसंबर 2025 को ग्लोबल इंटर कॉलेज, गोला जिला खीरी में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने किया, जबकि आयोजन की संरक्षकीय जिम्मेदारी रवींद्र कुमार सिंह ने निभाई।

कार्यक्रम के संचालन में ग्लोबल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, जंगल लाइफ ट्रस्ट के कार्यक्रम अधिकारी निमित्त वर्मा, सहायक कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद, तथा विभिन्न विद्यालयों से आए अध्यापकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के दौरान उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में जंगल लाइफ के संस्थापक पुष्पिंदर सिंह, आयोजक/प्रोटेक्टर रवींद्र कुमार सिंह, ग्लोबल पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, कार्यक्रम अधिकारी निमित वर्मा, सहायक कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद, नैंसी, आलोक तिवारी (प्रधानाचार्य, बाबूराम विद्या मंदिर गोला), महेंद्र वर्मा (प्रधानाचार्य, सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल गोला), एस डी इंटरनेशनल कॉलेज घरथनिया, अब्दुल रहीम पब्लिक स्कूल भूरवारा खीरी के अध्यापक दानिश कुरैशी, एम.के.सी.एन. जूनियर हाई स्कूल विलियम गंज तथा अन्य विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का परिणाम 21 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। जंगल लाइफ ट्रस्ट द्वारा आयोजित खेल टूर्नामेंट – द फर्स्ट विंटर गेम्स 2025–26 का शुभारंभ 28 दिसंबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम, बसलीपुर गोला में किया जाएगा, जिसमें 11 से 25 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।