
काकोरी थाना क्षेत्र के टिकैतगंज पुल के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस की चपेट में 2 बाइक सवार और एक ट्रैक्टर भी आया।
हादसे में सभी वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए, कई की मौत हुई। कई सवारियों का सीएचसी काकोरी में उपचार जारी, जबकि गंभीर घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। हालांकि, अभी तक मौतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।