Kartik Aaryan के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, तूफान में गिरे होर्डिंग के नीचे आकर परिवार ने इस अहम शख्स को गवाया

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा। मुंबई में आए भयंकर तूफान में एक्टर के मामा-मामी के निधन की खबर सामने आई है। 13 मई को घाटकोपर होर्डिंग हादसा हुआ था। इसी दुर्घटना में कार्तिक आर्यन के रिश्तेदारों की मौत हो गई।

दरअसल, मनोज चंसोरिया मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के पद से रिटायर हुए थे। 13 मई को शाम करीब 4:30 बजे ये दोनों मुंबई के एक पेट्रोल पंप पर रुके थे ताकि वो मध्य प्रदेश जाने के लिए अपनी कार में पेट्रोल भरवा सकें। उसी दौरान मुंबई के घाटकोपर में 250 टन का होर्डिंग गिर गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बुधवार की रात यानी हादसे के करीब 3 दिन बाद शव कार से बरामद किए गए हैं।