
कासगंज।मार्गशीर्ष मेले में तैनात पुलिसकर्मी अजय कुमार का शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजय कभी खंभे को पकड़कर खुद को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेले में कासगंज, एटा और अलीगढ़ से आए पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। वायरल वीडियो तीर्थ नगरी सोरों में चल रहे मार्गशीर्ष मेले का बताया जा रहा है।
पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि पुलिसकर्मी किस थाने में तैनात है।