कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से अधिक घायल

कौशांबी। कौशांबी में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत में यह हादसा हुआ।
हादसे में 3 बच्चों और 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु बिंदकी के निवासी थे और कड़ा धाम में दर्शन कर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।