
भाटपार रानी, देवरिया। खामपार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल और 8 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई। यह गिरफ्तारी 3 अप्रैल 2026 को विरमापट्टी ईदगाह के पास की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल का उपयोग कर रहा था, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। वह बाइक के जरिए 40 पाउच देशी शराब (प्रत्येक 200 एमएल) कुल 8 लीटर लेकर बिहार की ओर जा रहा था।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान बीगु गोड़ पुत्र हरिलाल गोड़ के रूप में हुई है, जो बिहार के गोपालगंज जनपद के भोरे थाना क्षेत्र स्थित इमिलिया गांव का निवासी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य जिले में अपराध और अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण करना है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।