
एत्मादपुर। ब्लॉक खंदौली के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को अनुभव निधि आश्रम, उजरई में बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी धर्मराज सरोज के निर्देशन एवं ब्लॉक पीटीआई कविता झिंगरन की देखरेख में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मनोज मुदगल एवं जिला पीटीआई शिक्षा झिंगरन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीप प्रज्वलन का कार्य हरेश चौहान (जिला उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ) एवं भोलाराम जाट द्वारा किया गया।
पुरस्कार वितरण का कार्य खंड शिक्षा अधिकारी धर्मराज सरोज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष यूटा रामशंकर पराशर, कविता झिंगरन (ब्लॉक पीटीआई), हरेश चौहान, अनिल कुमार, गीती कहकशी, उपासना चौहान (कस्तूरबा पीटीआई), अरविंद उपाध्याय, रेनू शर्मा, मोहित पांडे, पुष्पा चौहान, नगीना, ज्योति सिंह, माधवी सिंह, कविता राना, तिलक सिंह, विनोद कुमार, राजीव वलवेंद्र सिंह सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
छात्रों को स्वल्पाहार वितरण का कार्य विवेक माहेश्वरी के निर्देशन में संपन्न हुआ। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपनी-अपनी टीमों के साथ प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे।
🏃♀️ प्राथमिक संवर्ग प्रतियोगिता परिणाम
बालक वर्ग विजेता:
🏅 50 मीटर: उमेश (वास अगरिया)
🏅 100 मीटर: प्रवीण (वास अगरिया)
🏅 200 मीटर: आदित्य (उजरई जाट)
🏅 400 मीटर: उमेश (वास अगरिया)
🏅 खो-खो: कम्पोजिट उजरई
🏅 कबड्डी: कम्पोजिट उजरई
🏅 लंबी कूद: आदित्य (उजरई कलां)
बालिका वर्ग विजेता:
🏅 50 मीटर: निक्की (उजरई जाट)
🏅 100 मीटर: कृष्ना (उजरई जाट)
🏅 200 मीटर: खुशबू (उजरई जाट)
🏅 400 मीटर: परजीना (वास अगरिया)
🏅 खो-खो: उजरई जाट
🏅 कबड्डी: उजरई जाट
🏅 लंबी कूद: खुशबू (वास अगरिया)
🏅 जूनियर संवर्ग प्रतियोगिता परिणाम
बालक वर्ग विजेता:
🏅 100 मीटर: प्रदीप (आंवलखेड़ा)
🏅 200 मीटर: नरेश (वास शोभाराम)
🏅 400 मीटर: अभिषेक (खेड़ा हाजीपुर)
🏅 600 मीटर: अभिषेक (खेड़ा हाजीपुर)
🏅 तश्तरी फेंक: प्रदीप (आंवलखेड़ा)
🏅 गोला फेंक: प्रदीप (आंवलखेड़ा)
🏅 लंबी कूद: अजय (आंवलखेड़ा)
🏅 खो-खो: आंवलखेड़ा
🏅 कबड्डी: वास शोभाराम
बालिका वर्ग विजेता:
🏅 100 मीटर: भूमि (उजरई जाट)
🏅 200 मीटर: मोहिनी (रहन कलां)
🏅 400 व 600 मीटर: डिंपल (खेड़ा हाजीपुर)
🏅 तश्तरी फेंक: खुशी (वास शोभाराम)
🏅 गोला फेंक: आराध्या (आंवलखेड़ा)
🏅 लंबी कूद: तनु (वास शोभाराम) व जानू (आंवलखेड़ा)
🏅 खो-खो: राहन कलां
🏅 कबड्डी: राहन कलां
🎭 सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोह लिया
प्रतियोगिता के बीच आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और कविताओं से सभी का दिल जीत लिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।