किरावली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

Kiraoli | Amar Bharti News | 03 November 2025

किरावली। थाना किरावली पुलिस ने सोमवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुदेश पुत्र अमर सिंह निवासी सरसा (उम्र 43 वर्ष) और लियाकत पुत्र महमूद निवासी स्टेट बैंक कॉलोनी अभुआपुरा (उम्र 58 वर्ष) के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम — उपनिरीक्षक मोहित चौहान, विपिन राठी, रमेश सिंह, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह और कांस्टेबल अजीत कुमार — ने यह कार्रवाई की।

थाना प्रभारी ने बताया कि वारंटियों और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है और आगे भी यह सघनता से जारी रहेगा।