केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह बने राजाओं के अध्यक्ष, जीता अवध बारादरी चुनाव

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री और गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने अवध बारादरी चुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने बलरामपुर के जयेंद्र प्रताप सिंह को 130 मतों से हराया, जहां कीर्तिवर्धन सिंह को 183 वोट मिले, जबकि जयेंद्र को केवल 53 वोट प्राप्त हुए।

यह पद उनके पिता आनंद सिंह के निधन के बाद रिक्त था। अवध की 165 साल पुरानी संस्था अंजुमन-ए-हिंद में कुल 322 मतदाता हैं, जिनमें अवध के पूर्व राजपरिवार और तालुकेदार शामिल हैं।

इस जीत के साथ ही कीर्तिवर्धन सिंह अब अवध बारादरी के अध्यक्ष बन गए हैं और उन्हें अब इस ऐतिहासिक संस्था का नेतृत्व करना होगा।