ब्रज की धरती से निकलेगा नया ‘हीलिंग हैंड्स’ का कारवां — केएम विश्वविद्यालय में डॉक्टर बनने की पहली सीढ़ी चढ़े विद्यार्थी

मथुरा। केएम विश्वविद्यालय में एमबीबीएस 2025 बैच के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कुलाधिपति किशन चौधरी, कुलपति डॉ. एन.सी. प्रजापति, कुलसचिव डॉ. पूरन सिंह, मेडीकल प्राचार्य डॉ. पी.एन. भिसे, मेडीकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. अभय सूद, चांसलर सलाहकार एस.पी. गोस्वामी व छात्रा जहानवी पटेल के माता-पिता मिलन पटेल और शुभांगनी पटेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक और विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के एचओडी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि किशन चौधरी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि “ब्रज भूमि में मेडीकल की शिक्षा प्राप्त करना सौभाग्य है। शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं, क्योंकि कामयाब व्यक्ति वही है जिसके भीतर ज्ञान और संस्कार दोनों हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कठिन समय में माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा मार्गदर्शक बनता है।

कुलपति डॉ. एन.सी. प्रजापति ने छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि एमबीबीएस की यात्रा चुनौतीपूर्ण जरूर है लेकिन प्रेरणादायी भी। उन्होंने कहा कि “आपकी मेहनत ही आपको एक सफल चिकित्सक बनाएगी। संस्थान हर कदम पर आपका शैक्षणिक और नैतिक सहयोग करेगा।”

कुलसचिव डॉ. पूरन सिंह ने कहा कि केएम विश्वविद्यालय सिर्फ शिक्षा का संस्थान नहीं बल्कि एक परिवार है, जहां प्रत्येक छात्र को ज्ञान के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं।

मेडीकल प्राचार्य डॉ. पी.एन. भिसे ने छात्रों से कहा कि “मेडिकल विषय अलग है, प्रतिदिन अध्ययन करें, क्योंकि आपके जीवन में परीक्षा हमेशा होती रहेगी। डॉक्टर बनना गौरव की बात है, पर इसके लिए समर्पण जरूरी है।”

मेडीकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. अभय सूद ने कहा कि चिकित्सा पेशा चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन सेवाभाव इसे भगवान तुल्य बनाता है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे पीड़ित मानवता की सेवा को अपना लक्ष्य बनाएं।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर आधारित फिल्म दिखाई गई, जिसके बाद छात्रों ने अपना परिचय दिया। विभिन्न विभागों के शिक्षकों — डॉ. वीरेन्द्र निम, डॉ. हरिनारायण यादव, डॉ. पूजा पारिख, डॉ. दीपांश सक्सैना, डॉ. नन्दीश, डॉ. पी. भारती, डॉ. संतोष, डॉ. वंदीनी, डॉ. विकास सक्सैना, डॉ. अमर सिंह, डॉ. जया, डॉ. पंकज, डॉ. अशोक, डॉ. अभिनाश, डॉ. शरद अग्रवाल, डॉ. तारीक वली, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. मनोज, डॉ. विनय, डॉ. एम.के. तनेजा, डॉ. यशपाल जिंदल, और सीईओ समीक्षा भारद्वाज ने छात्रों को विभागीय जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. बिन्नी, डॉ. अक्षत और छात्रा कासिस ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पूजा पारिख ने प्रस्तुत किया।