10 years of digital India: क्या भारत सच में दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल अर्थव्यवस्था बन गया?

भारत ने बीते 10 वर्षों में डिजिटल इंडिया अभियान के जरिए खुद को दुनिया की डिजिटल राजधानी के रूप में स्थापित कर लिया है | 1 जुलाई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना ने आज देश के करोड़ों नागरिकों को तकनीक से जोड़ा है | ई-गवर्नेंस परियोजनाओं के 1990 के दशक में ही शुरू हो जाने के बावजूद, भारत में लगभग एक दशक पहले तक मौजूद गहरा ‘डिजिटल विभाजन’ न केवल उन लोगों के बीच आर्थिक असमानता पैदा कर रहा था जो प्रौद्योगिकी का खर्च उठा सकते थे और जो नहीं उठा सकते थे, बल्कि आवश्यक डिजिटल बुनियादी ढांचे की कमी के कारण देश के समग्र विकास को भी प्रभावित कर रहा था। हालाँकि, पिछले एक दशक में भारत में स्थिति में भारी बदलाव आया है, जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 जुलाई 2015 को देश को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और देश को ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में परिवर्तित करके विश्व में भारत का दर्जा बढ़ाने के लिए डिजिटल इंडिया अभियान शुरू किया है।

भारत अब अमेरिका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी डिजिटल अर्थव्यवस्था बना

भारत अब अमेरिका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी डिजिटल अर्थव्यवस्था बन गया है, जिससे यूके, जर्मनी और दक्षिण कोरिया जैसे विकसित देश भी पीछे छूट गए हैं | हम डिजिटल इंडिया पहल के 10 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, भारत – जो 2014 तक प्रौद्योगिकी के मामले में पिछड़ा हुआ था – सेवाओं की डिजिटल डिलीवरी, डिजिटल अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों के विस्तार के माध्यम से सभी नागरिकों के जीवन में सुधार लाकर दुनिया की डिजिटल राजधानी बन गया है। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत आज 95 प्रतिशत से अधिक गांवों में इंटरनेट पहुंच चुका है | 2014 में जहां ग्रामीण टेलीफोन कनेक्शन 37.77 करोड़ थे, वहीं 2025 तक यह आंकड़ा बढ़कर 53.66 करोड़ हो गया है | इसके साथ ही, इंटरनेट यूजर्स की संख्या 2014 में 25 करोड़ से बढ़कर 2025 में 97 करोड़ तक पहुंच गई है | यानी 288 प्रतिशत की वृद्धि हुई | 2022-23 में डिजिटल अर्थव्यवस्था का राष्ट्रीय आय में योगदान 11.74 प्रतिशत था, जो 2024-25 तक 13.42 प्रतिशत और 2029–30 तक 20 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है | 2025 के मई महीने में यूपीआई से 25.14 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड ट्रांजैक्शन हुआ |

10 वर्ष पुरे होने पर Pm मोदी ने ट्वीट करके दी बधाई

डिजिटल इंडिया के 10 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है | अपनी पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि हम #10YearsOfDigitalIndia मना रहे हैं! दस साल पहले, डिजिटल इंडिया की शुरुआत हमारे देश को डिजिटल रूप से सशक्त और तकनीकी रूप से उन्नत समाज में बदलने की पहल के रूप में हुई थी | उन्होंने आगे लिखा, “एक दशक बाद, हम एक ऐसी यात्रा के साक्षी हैं जिसने अनगिनत लोगों के जीवन को छुआ है और सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत की है | 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प से प्रेरित होकर भारत ने डिजिटल भुगतान में कई प्रगति की है. स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों को भी इस पहल से लाभ हुआ है” | पीएम मोदी के अनुसार, ‘डिजिटल इंडिया’ केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं रह गया है, यह लोगों का आंदोलन बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा, “यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण और भारत को दुनिया के लिए एक विश्वसनीय इनोवेशन पार्टनर बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। सभी इनोवेटर्स, उद्यमियों और सपने देखने वालों के लिए दुनिया अगली डिजिटल सफलता के लिए भारत की ओर देख रही है।” उन्होंने आगे कहा, “भारत अब 1.8 लाख से अधिक स्टार्टअप के साथ दुनिया के शीर्ष तीन स्टार्टअप इकोसिस्टम में शुमार है। लेकिन यह स्टार्टअप आंदोलन से कहीं अधिक है; यह एक तकनीकी पुनर्जागरण है। जब बात युवाओं में एआई स्किल पेनिट्रेशन और एआई प्रतिभा की आती है, तो भारत बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।”

जरूर पढ़े: