Kolkata Law College Rape Case: कोलकाता लॉ स्टूडेंट गैंगरेप मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, याचिका में CBI जांच की मांग 

साउथ कोलकाता के लॉ कॉलेज में 24 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना से देशभर में गुस्सा है। एक पूर्व डॉक्टर और वर्तमान लॉ छात्रा के साथ कोलकाता के कासबा स्थित लॉ कॉलेज में सामूहिक बलात्कार की घटना में नई खबर सामने आई है। कोलकाता पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज में कोलकाता की एक लॉ छात्रा को दो आरोपियों की ओर से कॉलेज गेट से कॉलेज परिसर के अंदर घसीटा जा रहा है। यहीं छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा के साथ 25 जून को संस्थान के दो वरिष्ठ छात्रों और एक पूर्व छात्र ने गार्ड रूम में कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, क्योंकि उसने मुख्य आरोपी के विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। 

मनोजीत मिश्रा का छेड़छाड़, उत्पीड़न, मारपीट का पुराना इतिहास

घटना का मुख्य आरोपित तृणमूल कार्यकर्ता मनोजित मिश्रा शुरू से ही काफी प्रभावशाली रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, क्योंकि उसने मुख्य आरोपी के विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा पर पहले भी कई लड़कियों को परेशान करने के आरोप हैं। वह कॉलेज में दादागिरी करता था। इसके अलावा वह तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (TMCP) के दक्षिण कोलकाता जिले का संगठन सचिव भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिश्रा को उसके जूनियर और पूर्व सहपाठियों ने साइको बताया है। उस पर यौन हिंसा करने का आरोप है। पुलिस के पास उसके खिलाफ छेड़छाड़, उत्पीड़न, मारपीट और यहां तक ​​कि जबरन वसूली की कई शिकायतें दर्ज की गई थीं। 

पुलिस और सुप्रीम कोर्ट कर रही मामले की जाँच 

इस घटना ने राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल मचा दी है, विपक्षी दलों ने सरकार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।  इस घटना ने कोलकाता के कॉलेजों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मिश्रा फिलहाल पुलिस हिरासत में है। उसे 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रखा गया है। दक्षिण कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप की घटना के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस एक्शन मोड में है | विशेष जांच दल (SIT) घटना से जुड़े हर पहलू को खंगाल रहा है | पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के कपड़े, मोबाइल फोन, घटनास्थल से जुटाए गए सबूत और CCTV फुटेज को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है | पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या पूरा अपराध पूर्व नियोजित था या नहीं ? मामला जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होने की उम्मीद है। कोर्ट ने भी इस मुद्दे पर निष्पक्ष जांच और संस्थागत सुधारों की आवश्यकता है। 

जरूर पढ़े: