प्रतिमा स्थापित कर पिता के सपने को किया जीवंत: महंत राजू दास

कसया, कुशीनगर।आरडी मेमोरियल हाई स्कूल बड़ीपुल सेमराधूसी में पूर्व प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद स्व. रामदेव सिंह की 25वीं पुण्यतिथि पर भव्य आरडी स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम के महंत राजू दास ने स्वर्गीय आरडी सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रतिमा का अनावरण करते हुए महंत राजू दास ने कहा कि पूर्व प्रधानाचार्य की प्रतिमा स्थापित कर उनके पुत्र ने अपने पिता के सपनों को जीवंत कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पूर्वजों को याद करना और उनकी स्मृतियों में समारोह आयोजित करना ईश्वर की भक्ति के समान है। भारतीय संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

समारोह के तहत विद्यालय परिसर में सुबह से देर शाम तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए—
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, रामचरितमानस का पाठ, रंगोली प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी, गरीबों में कंबल वितरण तथा मेधावी छात्रों को सम्मानित करने जैसे कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम का संचालन विजय शुक्ला और धीरज राव ने संयुक्त रूप से किया।

आयोजक प्रधानाचार्य चंद्र प्रताप सिंह, संरक्षक बृजेश कुमार सिंह और अभय सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रमाशंकर त्रिपाठी, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जीतेंद्र प्रताप राव सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

इस अवसर पर डॉ. आशीष श्रीवास्तव, संजय शुक्ला, डॉ. अखिलेश सिंह, जितेंद्र वर्मा (हिंदू सुरक्षा सेवा संघ), महंथ जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), प्रधान राजेश्वर तिवारी, प्रधानाध्यापक अखिलेश सिंह, डॉ. रमेश सिंह, दिवाकर राय, रामनिवास सिंह, रविंद्र सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, अनिल मिश्रा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

इसी क्रम में महंत राजू दास ने शहीद चौक स्थित शहीद मेजर अमित त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहीद के बड़े भाई अभय त्रिपाठी और शिक्षा के प्रति समर्पित ध्रुव कुमार को सम्मानस्वरूप साल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान विनोद गिरी, चंद्र भूषण मिश्र, सचिन गुप्ता, मनीष, प्रशांत श्रीवास्तव, अजय जायसवाल, अमरचंद हिंदुस्तानी, अजय मिश्रा, अशोक मिश्रा और अन्य लोग मौजूद रहे।