भाजपा युवा मोर्चा ने आयोजित की आत्मनिर्भर भारत गोष्ठी, पूर्व विधायक शरद अवस्थी रहे मुख्य अतिथि

रामनगर। भाजपा युवा मोर्चा रामनगर के नेतृत्व में पी.जी. कॉलेज में आत्मनिर्भर भारत विषय पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक शरद अवस्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इंद्र मणि उपाध्याय ने किया और आयोजन युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा द्वारा किया गया।

गोष्ठी में पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कौशलेंद्र विक्रम मिश्रा ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, स्थानीय बाजार व हुनर को प्रोत्साहित करने और प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि शरद अवस्थी ने कहा कि भारत तभी आत्मनिर्भर बनेगा जब नागरिक स्वदेशी को प्राथमिकता देंगे। स्थानीय उत्पादों की खरीद और युवाओं द्वारा नवाचार व कौशल आधारित विकास ही मजबूत भारत की नींव है।

अध्यक्ष कमलेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरा विश्व भारत की तकनीक, मानव संसाधन और उद्योग क्षमता को नई दृष्टि से देख रहा है, ऐसे समय में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा ने कहा कि स्वदेशी केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि राष्ट्रहित का संकल्प है। यदि हर नागरिक अपनी रोजमर्रा की जरूरतों में भारतीय वस्तुओं को प्राथमिकता दे तो देश की अर्थव्यवस्था कई गुना तेजी से आगे बढ़ सकती है। संचालन कर रहे इंद्र मणि उपाध्याय ने युवाओं से उद्यमिता, नवाचार और कौशल विकास अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में रवि, चंद्र प्रकाश, कल्लू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।