मिशन शक्ति फेज़ 5.0 अभियान के तहत 9 मामलों में सुलह, टूटने से बचाए गए नौ परिवार

लखीमपुर खीरी, 12 अक्टूबर 2025 (रविवार)।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में जनपद में मिशन शक्ति फेज़ 5.0 अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत महिला थाना प्रभारी निरीक्षक शिल्पी शुक्ला ने काउंसलर कय्यूम ज़रवानी के सहयोग से महिलाओं को जागरूक किया और पारिवारिक विवादों में सुलह की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

अभियान के दौरान दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, और साझी गृहस्थी से जुड़ी शिकायतों पर काउंसलिंग की गई। काउंसलरों की मदद से 9 जोड़े पति-पत्नी में सुलह कराई गई, जिससे उनके परिवार टूटने से बच गए।
इसके अतिरिक्त 6 मामलों में, जहाँ पति-पत्नी के बीच गंभीर मतभेद थे, पक्षकारों को सोचने का समय दिया गया है।

कार्यक्रम में महिला आरक्षी बबली पवार सहित दोनों पक्षों के परिजन उपस्थित रहे। इस दौरान महिलाओं को मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के तहत जारी महिला हेल्पलाइन नंबर — 1090, 1930, 1098, 1076, 112, 108, और 181 की जानकारी दी गई।
साथ ही उन्हें कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित पेंशन योजना समेत अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया।