नानपारा के ग्राम रहीमनगर में सम्पन्न हुआ कम्बल वितरण

बहराइच। निर्धन, असहाय व निराश्रितों को कड़ाके की ठण्ड से राहत दिलाये जाने के उद्देश्य से तहसील नानपारा अन्तर्गत ग्राम रहीमनगर में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी व पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह व अन्य के साथ ज़रूरतमन्दों को कम्बल का वितरण किया।
तहसील प्रशासन नानपारा द्वारा आयोजित कम्बल वितरण शिविर के अवसर पर पूर्व सांसद श्री गोंड ने एसडीएम नानपारा की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके द्वारा अपने कर्तव्य का निर्वहन, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जा रहा है जिससे आमजन को वास्तविक रूप से न्याय प्राप्त हो रहा है। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि तहसील प्रशासन की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना भी हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप शीतलहर के दौरान सभी ज़रूरतमन्द व्यक्तियों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस असवर पर नायब तहसीलदार नबाबगंज अक्षय व शिवपुर के मथुरा प्रसाद, थानाध्यक्ष खैरीघाट, राजस्व विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।