
देवरिया।देवरिया जिले में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मोमोज खिलाने के बहाने शातिरों ने एक नाबालिग को अपने जाल में फंसाकर करीब 85 लाख रुपये के कीमती जेवर ठग लिए। मोमोज की लत को हथियार बनाकर आरोपियों ने किशोर का भरोसा जीता और फिर उसे घर की अलमारी तक पहुंचा दिया।

यह मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी गांव का है। गांव निवासी विमलेश मिश्र, जो वाराणसी में एक मंदिर में पुजारी हैं, का नाबालिग बेटा देवरिया–कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर अक्सर मोमोज खाने जाया करता था। इसी दौरान मोमोज की दुकान चलाने वाले युवकों ने पहले मुफ्त में मोमोज खिलाकर दोस्ती बढ़ाई और बाद में उसे बहला-फुसलाकर घर से जेवर लाने के लिए उकसाया।
परिजनों का आरोप है कि मासूम किशोर आरोपियों के झांसे में आ गया और घर की अलमारी से कीमती आभूषण निकालकर उन्हें देता रहा। जब काफी समय बाद परिजनों ने अलमारी खोली तो सभी जेवर गायब मिले, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।

मामले की जानकारी मिलते ही पीड़ित पिता ने रामपुर कारखाना थाने में तहरीर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए85 लाख का मोमोज: स्वाद की लत में नाबालिग से उड़ा लिए गए घर के जेवर https://amarbharti.com/latest-news-71/ एक युवक और एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा कर शेष आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।