जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लोधेश्वर महादेवा में रुद्राभिषेक कर की जनकल्याण की कामना!

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लोधेश्वर महादेवा में रुद्राभिषेक कर की जनकल्याण की कामना!

रामनगर (बाराबंकी)। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को लोधेश्वर महादेवा स्थित सुप्रसिद्ध शिव मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां भगवान शिव का पूजन-अर्चन, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर प्रदेश व देश के मानव कल्याण की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण भी मौजूद रहे।

पूजन के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार है। सरयू नदी में संभावित बाढ़ के मद्देनजर अग्रिम तैयारी कर ली गई है और सभी संबंधित अधिकारियों को जमीन पर रहकर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में 200 से अधिक बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिनमें से लगभग 80% कार्य पूर्ण हो चुका है। सरकार की प्राथमिकता है कि किसी भी प्रकार की जनहानि न हो।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी रामनगर विवेकशील यादव, क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत, थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे, चौकी इंचार्ज संतोष त्रिपाठी, महादेवा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।