
लखनऊ। लोक जन समाज पार्टी (भारत) की एक आवश्यक बैठक आज दिनांक 5 फरवरी को केंद्रीय कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव हरिंद्र नाथ तिवारी ने की। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार चतुर्वेदी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन विस्तार और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि सभी सम्मानित साथी जी-जान से पार्टी की नीतियों को हर घर-हर द्वार तक पहुंचाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि अप्रैल से मई के बीच प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पार्टी के लिए बेहद अहम हैं, इसलिए अभी से मिशन 2027 की रणनीति के तहत संगठन को मजबूत करना आवश्यक है।
बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य करने, जनसंपर्क बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव पार्टी की ताकत दिखाने का अवसर होंगे और इसी के माध्यम से 2027 की राजनीतिक दिशा तय की जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संगठन सचिव हरिंद्र नाथ तिवारी, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी कर्ता राम दूबे, केंद्रीय कार्यालय सह प्रभारी राम अचल गौतम, राजवीर सिंह, इमामुद्दीन अली सिद्दीकी, राजधारी यादव, शैलेश कुमार, शाह फहद, अजीत प्रताप चौहान, अमित कुमार यादव, काशी सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।