
लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर की जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर शुक्रवार को थाने के SHO रत्नेश कुमार सिंह सहित पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार दो रात पहले पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़कर थाने लाया था, जहां उससे करीब ढाई लाख रुपए की वसूली किए जाने का आरोप लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच पुलिस कमिश्नर स्तर से कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद सख्त कदम उठाते हुए पूरे थाने के स्टाफ पर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के तहत इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह को भी लाइन हाजिर किया गया है। वहीं, गौतमपल्ली थाने की नई जिम्मेदारी विपिन सिंह को सौंपी गई है। खास बात यह है कि यह थाना सीएम आवास क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, ऐसे में इस कार्रवाई ने पुलिस विभाग में हलचल और सख्ती का संदेश दोनों दिया है।