लखनऊ: नगर निगम संपत्ति विभाग का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ के संपत्ति विभाग के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल फर्जी FIR के विरोध में मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन पर डटे हैं।

कर्मचारियों ने आंदोलन की अनिश्चितकालीन चेतावनी जारी की है और मांग की है कि फर्जी मुकदमा तुरंत वापस लिया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

धरना स्थल पर प्रदेश के कई जिलों से कर्मचारी पहुंचे हैं। आंदोलन का नेतृत्व यूपी चकबंदी लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक यादव कर रहे हैं। लखनऊ के जिलाध्यक्ष दिलीप बॉथम भी उपस्थित हैं।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।