मोहर्रम के जुलूस को लेकर 6 जुलाई को लखनऊ में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, जानें पूरी व्यवस्था

मोहर्रम के जुलूस को लेकर 6 जुलाई को लखनऊ में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, जानें पूरी व्यवस्था

🔴

लखनऊ। आशूरा के अवसर पर 06 जुलाई 2025 (रविवार) को राजधानी में 10वीं मोहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा। मुस्लिम समुदाय द्वारा आयोजित यह जुलूस प्रातः 10 बजे चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा (विक्टोरिया स्ट्रीट) से प्रारंभ होकर मेफेयर तिराहा, बिल्लौचपुरा, बुलाकी अड्डा, बाजारखाला होते हुए दोपहर 2:30 बजे कर्बला तालकटोरा पर समाप्त होगा।

इस धार्मिक आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस लखनऊ ने व्यापक डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। सुबह 7:00 बजे से जुलूस की समाप्ति तक अनेक मार्गों पर सामान्य वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। नीचे देखें पूरा डायवर्जन प्लान:
🚫 प्रमुख डायवर्जन बिंदु:

  1. टूडियागंज से नक्खास/हैदरगंज नहीं जा सकेंगे। यातायात गिरधारी सिंह कॉलेज, सआदतगंज से डायवर्ट होगा।
  2. कमला नेहरू क्रॉसिंग से नक्खास व टूड़ियागंज की ओर रोक, डायवर्ट मेडिकल कॉलेज होते हुए।
  3. रकाबगंज से नक्खास की ओर सामान्य यातायात वर्जित।
  4. हैदरगंज से बुलाकी अड्डा या नक्खास नहीं जा सकेंगे, डायवर्ट ऐशबाग होकर।
  5. बुलाकी अड्डा से मिल एरिया नहीं जा सकेंगे, रास्ता: टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम।
  6. मिल एरिया से एवरेडी तिराहा नहीं जा सकेंगे, वैकल्पिक मार्ग: राजाजीपुरम।
  7. एवरेडी से बालाजी मंदिर नहीं जा सकेंगे, डायवर्जन: भूसामंडी, मवैया, आलमबाग।
  8. रणजीत सिंह बिल्डिंग से तालकटोरा की ओर वाहनों की रोक।
  9. आलमबाग से लगड़ा फाटक की ओर आवागमन बंद।
  10. विक्रम कॉटन मिल से कर्बला तालकटोरा नहीं जा सकेंगे।
  11. राजाजीपुरम A-ब्लॉक से तालकटोरा की ओर प्रतिबंधित।
  12. भूसामंडी से एवरेडी की ओर ट्रैफिक डायवर्जन।
  13. मवैया ओवरब्रिज से एवरेडी की ओर बंद।
  14. हैदरगंज फ्लाईओवर से सामान्य यातायात पर रोक।
  15. मिल एरिया फ्लाईओवर से हैदरगंज की ओर रोक।
  16. फूलमंडी से फलाईओवर होकर हैदरगंज की ओर यातायात बंद।
    महानगर कर्बला एवं तेलीबाग ताजिया के लिए अलग डायवर्जन:

महानगर कर्बला पर ताजिया हेतु सुबह 9 बजे से डायवर्जन।
तेलीबाग बाजार कर्बला पर दोपहर 1 बजे से डायवर्जन लागू।

प्रभावित रूट्स:

अयोध्या रोड से बादशाहनगर, हजरतगंज से निशातगंज, गोल मार्केट, लेखराज, कुकरैल, सेन्ट्रल बैंक, पोस्ट ऑफिस महानगर, तेलीबाग पुल, सुभानीखेड़ा आदि से जुड़े मार्गों पर प्रतिबंध या डायवर्जन रहेगा।
🏥 एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर और स्कूली वाहन को छूट

चिकित्सकीय आपातकाल की स्थिति में यातायात पुलिस द्वारा आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाएगी। यातायात कंट्रोल रूम नंबर: 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
जुलूस मार्ग पर किसी भी प्रकार के सामान्य यातायात की अनुमति नहीं होगी। सभी नागरिकों से अपील है कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

यह भी पढ़े