
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए UP-PPS (प्रांतीय पुलिस सेवा) के 43 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इन सभी अधिकारियों को DSP (डिप्टी एसपी) से ASP (अपर पुलिस अधीक्षक) के पद पर प्रोन्नत किया गया है।
पदोन्नत होने वाले प्रमुख अधिकारियों में अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, हीतेंद्र कृष्ण, धर्मेंद्र कुमार यादव, अमित कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार सिंह, एसएन वैभव पांडेय, स्वतंत्र कुमार सिंह, स्नेहा तिवारी, हरिराम यादव, पंकज श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश यादव, वरुण कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, निष्ठा उपाध्याय, उदय प्रताप सिंह, अजीत कुमार रजक, गिरीश कुमार सिंह, आलोक प्रसाद, चंद्रकेश सिंह, अभिषेक तिवारी, पीयूष कांत राय, आलोक सिंह, सतीष चंद्र शुक्ल, बृजनारायण सिंह, ज्ञान प्रकाश राय, अभिनव यादव, अरविंद कुमार वर्मा, श्वेता कुमारी यादव, मोनिका यादव, राम आशीष यादव, समीक्षा यादव, इरफाना नासिर खान, संतोष कुमार सिंह, अशोक कुमार वर्मा और अभिषेक प्रताप सिंह शामिल हैं।
सरकार के इस फैसले को पुलिस विभाग में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पदोन्नत अधिकारियों को जल्द ही नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।