महासभा ने एडीएम को रामलला की प्रतिमा भेंट कर दी नववर्ष की शुभकामनाएं

सूरतगंज, बाराबंकी।ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह के नेतृत्व में महासभा के एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार दोपहर बाराबंकी के अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें रामलला की प्रतिमा भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने महासभा के इस सद्भावपूर्ण स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए संगठन के सभी पदाधिकारियों को भी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों में सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा भी जताई।
इस अवसर पर इंजीनियर सौरभ सिंह, महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह ‘सरल’, अजीत सिंह बब्बू सहित महासभा के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।