
पुरुषोत्तम कुमार मौर्य, संवाददाता – मैलानी, खीरी।
मैलानी नगर स्थित वैद माता गायत्री मंदिर, मेला मैदान दामोदरपुर में 2 नवम्बर से 6 नवम्बर 2025 तक माँ गायत्री स्थापना महोत्सव एवं 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में संपन्न होगा।
2 नवम्बर को मंगल कलश यात्रा के साथ इस पावन महोत्सव की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर समिति ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य अध्यात्म, सद्भावना और संस्कृति का प्रसार करना है। आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं और नगर के श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
📅 कार्यक्रम का विस्तृत विवरण:
⭐ 2 नवम्बर – प्रातः 9 बजे मंगल कलश यात्रा एवं सायं 7 से 8 बजे तक संकीर्तन और प्रज्ञा पुराण कथा।
⭐ 3 नवम्बर – प्रातः 9 बजे 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ, सायं 7 से 8 बजे संकीर्तन एवं कथा।
⭐ 4 नवम्बर – प्रातः 9 बजे महायज्ञ, सायं 7 से 8 बजे संकीर्तन एवं कथा।
⭐ 5 नवम्बर – प्रातः 9 बजे महायज्ञ और सायं 7 से 8 बजे पूर्णाहुति एवं संकीर्तन।
⭐ 6 नवम्बर – प्रातः 9 बजे पूर्णाहुति उत्सव एवं विशाल भंडारा (प्रसाद) का आयोजन।
मंदिर समिति एवं नगरवासी श्रद्धालुओं से अपील कर रहे हैं कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर माँ गायत्री के आशीर्वाद का लाभ प्राप्त करें और इस दिव्य आयोजन को सफल बनाएं।