
नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का प्रेम कोण अब हर जगह नज़र आ रहा है। दोनों अभिनेताओं ने अपने प्यार का इजहार अब पब्लिकली कर दिया है। जिसके बाद अक्सर दोनों लवबर्ड को साथ में देखा जाता है। कल शाम ही दोनों लवबर्ड रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर देखा गया था। जिसकी कुछ वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।इन वीडियो व तस्वीरें में मलाइका और अर्जुन के बीच गहरा संबंध नज़र आ रहा है। दोनों लवबर्ड की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर तेज़ी से धुम मचा रही है।
इस अंदाज़ में नज़र आया कपल
वीडियो में अर्जुन मलाइका का हाथ पकड़कर रेस्टोरेंट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। तो वहीं अर्जुन ऑफ-ड्यूटी ब्लैक डेनिम और एक टी-शर्ट में ‘वेस्टेड यूथ’ पहने नजर आए। वहीं मलाइका ने डेट नाइट के लिए कैजुअल ड्रेस में दिखीं। उन्होंने ब्लू शॉर्ट्स के साथ व्हाइट शर्ट पहन रखी थी। उसने अपने बालों को एक बन में बांधा हुआ था, और दोनों काले मास्क पहने नजर आ रहे थे।
सोशल मीडिया यूजर्स ने किए कमेंट
मलाइका-अर्जुन की इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए। एक सोशल मीडिया यूजर ने दोनों की तस्वीरों व वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा की ‘प्यार चढ़ा परवान’।तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ‘मुझे यकीन हो गया कि प्यार अंधा होता है’। हाल ही में कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक लिया है। उसके बाद से वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। कुछ समय पहले ही मलाइका-अर्जुन की मंगनी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही थीं। लेकिन इस खबर पर दोनों का कोई कमेंट नहीं आया।