
अलग अलग राज्यों से आई कई तस्वीरें
नई दिल्ली। दुनियाभर में आदिवासी समुदायों की भाषा, संस्कृति के अस्तितव को बचाने के लिए हर साल 9 अगस्त के रूप में विश्व आदिवासी दिवस आता है। हम सभी चाहे जितना भी आदिवासी समुदायों के उत्थान के बारे में जान लें। लेकिन एक सच हमारा पीछा करता ही रहता है कि मुख्यधारा से कटे हुए यह लोग आज भी अपने अस्तित्व को बचाने के लिए सफल है, उतनी ही असफल सरकारें हैं। इस सच से हम छुटकारा नहीं पा सकते और जब हम पीछे मुड़ कर उस सच का सामना करते है तो हमे पता चलता है कि आदिवासी समुदायों के लोग आज भी मुख्यधारा में शामिल नहीं हुए है। लेकिन सोमवार को हुए विश्व आदिवासी दिवस के दिन पश्चिम बंगाल के झारग्राम में एक समारोह आयोजित हुआ। जिसमें खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुँची।
झारग्राम के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री
विश्व आदिवासी दिवस में अलग अलग राज्यों से आई तस्वीरों से अधिक खास मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रही। जब ममता बनर्जी ने झारग्राम में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया और इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आदिवासी लोक कलाकरों के साथ थिरकतीं भी नजर आईं।
राजस्थान में विश्व आदिवासी दिवस
राजस्थान में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में एक दिन का अवकाश रखा। इसी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार समुदाय के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में ट्रायबल क्षेत्र के लिए अलग बजट की मांग की।