मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर बड़ा खुलासा, गौ तस्करी की पुष्टि नहीं


मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा अपडेट सामने आया है। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घटना के समय बाबा ने एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया था, इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


पुलिस के अनुसार हादसे में शामिल ट्रक राजस्थान नंबर का है और उसका चालक अलवर का रहने वाला है, जो घटना में घायल हो गया और फिलहाल उपचाराधीन है। मामले की जांच के दौरान कंटेनर की तलाशी ली गई, जिसमें किराने का सामान पाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब तक की जांच में गौ तस्करी से जुड़ी कोई पुष्टि नहीं हुई है।


एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में फैली अफवाहों पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है।