मौनी अमावस्या पर मैगलगंज में गरीबों को कंबल वितरण व खिचड़ी भोज

लखीमपुर खीरी/मैगलगंज। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर मैगलगंज स्थित हर देव राजा स्थान पर खिचड़ी भोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुजीता कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए तथा खिचड़ी भोज के माध्यम से सेवा, करुणा और सामाजिक दायित्व का संदेश दिया गया। अपने संबोधन में श्रीमती सुजीता कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और सनातन परंपराओं के अनुरूप समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहयोग पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंचिता अर्कवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सुधीर सिंह तोमर, अरविंद सिंह, हरि प्रकाश शुक्ला, नन्हे गौतम, निलेश कुमार सिंह, चंद्रशेखर शुक्ला, गिरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार कश्यप एवं मनोज कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।