
लोनार/हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र में जगदीशपुर–शाहाबाद मार्ग पर तिरिया प्राथमिक विद्यालय के समीप तेज रफ्तार मिनी पिकअप डाला ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता–पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार पिहानी थाना क्षेत्र के नरिखेड़ा निवासी विवेक (19 वर्ष) अपने पिता रामप्रकाश के साथ सोमवार दोपहर करीब दो बजे बाइक से लोनार थाना क्षेत्र स्थित एक गांव जा रहे थे। बताया गया कि वे अपनी बहन के लिए लड़का देखने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जगदीशपुर–शाहाबाद मार्ग पर तिरिया प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार मिनी पिकअप डाला ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में पिता रामप्रकाश और पुत्र विवेक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना 108 एम्बुलेंस सेवा को दी। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस (UP-32-FG-0598) के ईएमटी विवेक कुमार और पायलट राजू ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल हरदोई के लिए रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार बताया जा रहा है।