मिशन शक्ति के तहत मिली हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

बाराबंकी। मिशन शक्ति फेज़-5 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मुजीबपुर देवा में छात्राओं द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष मुन्नी सिंह, मिशन शक्ति टीम की उपनिरीक्षक कामिनी साहू, महिला हेड कांस्टेबल आशा यादव, तथा महिला आरक्षी आरती, प्रीति, सोनी और पूजा यादव उपस्थित रहीं। उन्होंने बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

छात्राओं को बाल विवाह, पास्को एक्ट, साइबर क्राइम और यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी बताया गया —
👉 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
👉 1090 वूमेन पावर लाइन
👉 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन
👉 1930 साइबर हेल्पलाइन
👉 112 पुलिस आपातकालीन सेवा
👉 108 एंबुलेंस सेवा
👉 102 स्वास्थ्य सेवा

इसके अलावा छात्राओं को सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई और पंपलेट वितरित कर जागरूकता बढ़ाई गई।