
रुनकता। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत थाना सिकंदरा पुलिस ने पंचायत घर अंबेडकर पार्क, रुनकता में महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम में महिलाओं को महिला संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी दी गई और हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत मदद ले सकें। इस अवसर पर उप निरीक्षक हर्षा गुलिया, उप निरीक्षक पवन कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक दीपक कुमार, उप निरीक्षक निष्कर्ष ओमर समेत अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।
मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और समाज में उनके सुरक्षित वातावरण की दिशा में कदम उठाना है। इस तरह की पहल से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा की जाती है।