मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

फतेहाबाद।डौकी क्षेत्र के गांव नगला भोला में मिशन शक्ति टीम के तहत थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा ने स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षा और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में 15 ग्राम पंचायतों की महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग और लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इनमें शामिल हैं:

1090 – वीमेन पावर हेल्पलाइन

1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन

112 – पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन

108 – एंबुलेंस हेल्पलाइन

102 – गर्भवती महिलाओं एवं शिशु हेतु एंबुलेंस

1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

1930 – साइबर हेल्पलाइन

थानाध्यक्ष सुनीत शर्मा ने महिलाओं को साइबर क्राइम के प्रति सतर्क रहने, महिला हेल्प डेस्क, महिला बीट पुलिस अधिकारी, एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला साइबर सैल जैसी सुरक्षा सुविधाओं के बारे में विशेष जानकारी दी।

इसके अलावा महिलाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया, जिनमें शामिल हैं:

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान योजना

थानाध्यक्ष ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या संकट की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें।