
कस्ता, लखीमपुर खीरी। कस्ता चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना मितौली पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 वाहनों के चालान किए गए, जबकि नियमों की अनदेखी करने पर तीन बाइकों को सीज किया गया। इसके साथ ही ओवरहाइट गन्ना लदी एक ट्राली पर भी कार्रवाई करते हुए चालान किया गया।
यह विशेष चेकिंग अभियान थाना मितौली प्रभारी महेश पाठक के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में कस्ता चौकी प्रभारी जय कृष्णा तिवारी, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार मिश्रा, कांस्टेबल अंकित हुड्डा, कांस्टेबल अनुज कुमार, कांस्टेबल पीयूष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने तथा ओवरलोड व ओवरहाइट वाहनों से बचने की अपील की।