मितौली थाना क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

लखीमपुर खीरी। मितौली थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से भीष्म पुत्र घसीटे (निवासी रमुवापुर, मितौली) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सड़क किनारे बैठा हुआ था, तभी अचानक एक अनियंत्रित ट्रैक्टर उस पर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही मितौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है तथा वाहन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।