ग्राम गड़सान, पक्कापुरा, सामंतपुरा और शाला पीलू खैड़ा में मॉर्निंग रेड अभियान, 13 विद्युत चोरी करने वाले पकड़े

अगरा। शुक्रवार को अधिशासी अभियंता रामसेवक राम के निर्देशानुसार सैयां फीडर के ग्राम गड़सान, सामंतपुरा, शाला पीलू खैड़ा और पक्कापुरा में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लाइन हानियों को कम करना और बिजली बिल राहत योजना के तहत राजस्व वसूली में वृद्धि करना था।

विजीलेंस टीम के साथ चलाए गए इस अभियान में ग्राम गड़सान में महेंद्र, कम्मोद, मूलचंद, शैलेन्द्र सिंह, विनोद, प्रेम सिंह और जीतू; ग्राम शाला पीलू खैड़ा में रामदीन; ग्राम पक्कापुरा में सूरज कसाना, हरेंद्र कसाना, कमलेश और निरंजन सिंह; और ग्राम सामंतपुरा में हरी सिंह को एल.टी. लाइन से सीधे विद्युत चोरी करते पकड़ा गया।

विद्युत चोरी में पकड़े गए कुल 13 लोगों के खिलाफ थाना एंटी पावर थेफ्ट, कमला नगर, आगरा में भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

इस अभियान में एसडीओ खेरागढ़ अरविन्द कुमार, जेई सैयां विजय कुमार, विजिलेंस प्रभारी नरेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह (टीजी2), संविदाकर्मी रज्जब, सद्दाम आदि मौजूद रहे।

उपखण्ड अधिकारी अरविन्द कुमार ने बताया कि सरकार की बिजली बिल राहत योजना के तहत ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि विद्युत चोरी पर अंकुश लगाया जा सके और उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति एवं बिलों में छूट का लाभ मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस कार्य में विद्युत विभाग का सहयोग दें।