मोतीपुर तहसील में लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न — मुकेश यादव पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

बहराइच। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ मोतीपुर तहसील इकाई के चुनाव में एक बार फिर मुकेश यादव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। ईमानदार कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और पिछले कार्यकाल के उत्कृष्ट नेतृत्व को देखते हुए सभी सदस्यों ने उन पर दोबारा विश्वास जताया।

चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन किया गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उपकार मिश्रा, उपाध्यक्ष पद पर संदीप कमल, मंत्री पद पर संजय सिंह, उप मंत्री पद पर आकाश कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर हेमंत श्रीवास्तव, तथा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले रवि वर्मा को प्रमुख सदस्य चुना गया।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मुकेश यादव ने अपने पिछले कार्यकाल में लेखपालों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया और उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में संगठन ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं।

सदस्यों ने भरोसा जताया कि नए कार्यकाल में भी मुकेश यादव उसी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।