
रुनकता। क्षेत्र के गांव लोहकरेरा अंतर्गत नगला बजरिया में सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। यह कार्य भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष खेमचंद शर्मा के आग्रह पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन द्वारा सांसद निधि से स्वीकृत किया गया है।
शिलान्यास समारोह में भाजपा नेता वैभव जैन (पुत्र राज्यसभा सांसद नवीन जैन), भाजपा ब्रज क्षेत्र मंत्री राहुल चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम सिंह जुरैल, महानगर उपाध्यक्ष भाजयुमो आगरा खेमचंद शर्मा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी जयवीर चौधरी, पत्रकार विष्णु शर्मा (मथुरा) तथा नारायण इंटर कॉलेज के शिव कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
यह सड़क लगभग 16 लाख रुपये की लागत से पूर्ण कराई जाएगी। सड़क निर्माण पूरा होने पर क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और विकास को नई गति मिलेगी।