
आगरा, 15 अक्टूबर 2025।
कालिंदी बिहार क्षेत्र में नाला खुदाई के दौरान मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक हादसा हुआ। ओम वाटिका के पास श्री कृष्णा बिल्डिंग मैटेरियल के पास नाले निर्माण के काम के दौरान एक दुकान का आगे का हिस्सा ढह गया, जिससे दो मजदूर घायल हो गए।
घटना के समय नाले के अंदर लगभग सात मजदूर काम कर रहे थे। अचानक मिट्टी ढहने से मजदूरों में भगदड़ मच गई। इस दौरान मजदूर सलमान और जावेद (निवासी अलीगढ़) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथियों ने तुरंत बचाव की कोशिश की।
घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिस्त्री अजीम ने बताया कि नाले का निर्माण लगभग छह माह से चल रहा है।
नगर निगम इस कार्य की देखरेख कर रहा है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है।