व्यापारियों का सम्मान, समाज का सम्मान: अजय मिश्र टेनी

निघासन, खीरी। कस्बे के जेपी पैलेस में सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) की ओर से व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर वंदना के साथ हुई। आयोजकों ने टेनी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई: अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महामंत्री सन्नी चानी और कोषाध्यक्ष रवींद्र वर्मा। अजय मिश्र टेनी ने कहा कि व्यापारियों का सम्मान समाज के सम्मान के बराबर है और भाजपा सरकार ने अब तक करीब 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का काम किया है।

प्रदेश मंत्री एवं जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर 25 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम का गठन किया गया, जिसमें पिंटू कन्नौजिया, रोहित अग्रवाल, रामकिशोर मौर्य, नितिन चौबिया, गोपाल पांडे, आयुष पांडे, राजेंद्र सिंह उर्फ काले, सतीश गुप्ता, शंभू गुप्ता, अवधेश गुप्ता, अमित गुप्ता, विकास जायसवाल, नंदन वर्मा, पिंकू और अनिल मौर्य शामिल रहे।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गोयल, जिला महामंत्री अशोक गुप्ता, धौरहरा अध्यक्ष शिप्पू निगम, जगत गुप्ता, संदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और अधिवक्ता उपस्थित रहे।