
पोस्ट होते ही इंटरनेट पर मचा तहलका
नई दिल्ली। अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही अपने डांस मूव के लिए पहचानी जाती हैं। नोरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहतीं हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नोरा ने इंस्टा पर एक फोटो शेयर की है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। हालांकि ऐसा पहली बार नही हुआ है जब नोरा का फोटो या वीडियो वायरल हुआ हो। उनके हर फोटो और वीडियो को लोग इसी तरह प्यार देते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही अपने बोल्ड लुक के कारण सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में बनी रहतीं हैं। इसी तरह अब उन्होंने एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टा पर साझा की है, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
हैंड बैग ने फोटो को बनाया आकर्षक
आपको बता दें कि इस तस्वीर में एक्ट्रेस नोरा फतेही ने येलो रंग का ड्रेस पहना है। वहीं इस स्ट्रैपी बॉडीकॉन ड्रेस के साथ उन्होंने एक हैंड बैग में कैरी किया हुआ है, जो उनके इस लुक पर बहुत शूट हो रहा है। साथ ही उन्होंने जो इयररिंग्स पहने हुए हैं, वह उनकी इस फोटो को और भी आकर्षक बना रहे हैं। वहीं नोरा की इस फोटो को सोशल मीडिया पर लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान
आपको बता दें कि सभी को नोरा का यह लुक काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकर भी उनकी तारीफ किए बिना नही रुक पा रहे हैं। वहीं नोरा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए जो कैप्शन लिखा है, वो भी लोगों को काफी लुभा रहा है। नोरा ने लिखा कि, ‘एक्सक्यूज मी हनी, लेकिन मेरी गली में कोई नहीं है…।’
ये है नोरा की अपकमिंग फिल्म
वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा जल्द आने वाले फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ है। इस फिल्म को अभिषेक दुधैया निर्देशित करेंगे। बता दें कि इस फिल्म में नोरा अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आने वाली हैं।