
लखनऊ। शहर के मध्य में ओमैक्स की प्रीमियम रेजिडेंशियल टाउनशिप ‘ओमैक्स द वर्ल्ड’ तेजी से आकार ले रही है। इसी टाउनशिप का हिस्सा ‘द रिसॉर्ट’ अपनी खासियतों के चलते घर खरीदने वालों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां की सुबहें ताजगी से भरपूर और शामें सुकून देने वाली बताई जा रही हैं, जो इसे भीड़भाड़ वाले शहरी जीवन से अलग एक शांत और सुरक्षित रिहायशी विकल्प बनाती हैं।
पहले से विकसित और आबाद क्षेत्र में स्थित यह प्रोजेक्ट ओमैक्स न्यू हजरतगंज के बेहद करीब है, जो लखनऊ के स्थापित और भरोसेमंद इलाकों में गिना जाता है। ‘द रिसॉर्ट’ में 3 और 4 बीएचके अपार्टमेंट्स के साथ प्रीमियम पेंटहाउस विकल्प भी उपलब्ध हैं। इसकी खास डिजाइन में हर फ्लोर पर केवल दो अपार्टमेंट्स, तीन तरफ खुला स्पेस, बड़ी बालकनी और भरपूर प्राकृतिक रोशनी शामिल है, जो इसे लो-डेंसिटी और हाई-प्राइवेसी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाते हैं।
सैंपल फ्लैट्स तैयार बनकर तैयार
परियोजना के सैंपल फ्लैट्स तैयार हो चुके हैं और 27 दिसंबर 2027 से पजेशन शुरू करने की योजना है। साइट विजिट के लिए भी यह पूरी तरह तैयार बताई जा रही है। ओमैक्स के बिजनेस हेड अंजनी कुमार पाण्डेय के अनुसार, ‘द रिसॉर्ट’ उन लोगों के लिए एक खास अवसर है जो शहर के बीचों-बीच एक प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ शांत, सुरक्षित और खुली रिहाइश की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजी से सघन होते शहर में यह प्रोजेक्ट उन लोगों के लिए है, जो असली लक्ज़री को सिर्फ बड़े घर नहीं, बल्कि बेहतर लोकेशन, खुलापन और मानसिक सुकून के संतुलन के रूप में देखते हैं।
स्केटिंग ट्रैक और सैंड पिट जैसी व्यवस्थाएं
इस टाउनशिप में आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए एक्सक्लूसिव क्लब हाउस बनाया गया है, जिसमें जिम, योगा स्पेस, स्पा, स्क्वैश कोर्ट, इंडोर गेम्स, बैंक्वेट हॉल और रूफटॉप कैफे जैसी सुविधाएं शामिल हैं। वहीं बच्चों के लिए प्ले एरिया, किड्स पूल, स्केटिंग ट्रैक और सैंड पिट जैसी व्यवस्थाएं इसे परिवारों के लिए और आकर्षक बनाती हैं।
इसके अलावा स्विमिंग पूल, एम्फीथिएटर, मल्टीपर्पज लॉन और ओपन सिटिंग एरिया इस प्रोजेक्ट को सिर्फ आवासीय परिसर नहीं, बल्कि एक संपूर्ण लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन बनाते हैं। अमर शहीद पथ और गोमती नगर एक्सटेंशन से सीधी कनेक्टिविटी होने के बावजूद ‘द रिसॉर्ट’ की सबसे बड़ी खासियत इसका शांत और हरियाली से भरपूर वातावरण है।
घर लौटते ही शांति का एहसास
ऊंचे टावरों के बीच विकसित सेंट्रल ग्रीन एरिया, वाटर एलिमेंट्स, जॉगिंग ट्रैक और खुले स्पेस इसे शहर की भागदौड़ से अलग एक निजी और सुकून भरी जिंदगी का अनुभव देते हैं। इस प्रोजेक्ट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि शहर की सभी जरूरी सुविधाएं पास हों, लेकिन घर लौटते ही शांति का एहसास मिले।
सुविधाजनक और आकर्षक रिहायशी विकल्प
लोकेशन के लिहाज से भी ‘द रिसॉर्ट’ बेहद महत्वपूर्ण है। यह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, प्रमुख अस्पतालों और बड़े शॉपिंग मॉल्स के करीब स्थित है। साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय की नजदीकी इस क्षेत्र को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करती है। इसके अलावा आसपास के प्रमुख स्कूल और प्रस्तावित मेट्रो कनेक्टिविटी इसे लखनऊ में एक सुविधाजनक और आकर्षक रिहायशी विकल्प बनाते हैं।