पद्म विभूषण कल्याण सिंह को जरवल वासियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

जरवल-बहराइच। सोमवार को लोकप्रिय राजनेता, पद्म विभूषण से सम्मानित राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह जी ‘बाबू जी’ की जयंती के अवसर पर जरवल कस्बा में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कृष्णपाल राजपूत के कार्यालय में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कल्याण सिंह जी के राजनीतिक, सामाजिक और राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन सिद्धांतों, संघर्ष और जनसेवा की मिसाल है। उनके आदर्श आज भी समाज और राजनीति को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय एकता, सेवा भाव और सामाजिक समरसता का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डॉ. अस्मित रस्तोगी, विकास राजपूत, राहुल जायसवाल, अनिल वर्मा, अमन गुप्ता, कैलाश नाथ राणा, रामबाबू लोधी, ऋषि राजपूत, बिंदे कुमार राव, अशोक राजपूत सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे और सभी ने बाबू जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।