
नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल ने 50 मीटर मिक्स्ड पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं सिंघराज अधाना ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इस मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट भी किया है।
19 वर्षीय मनीष ने 218.2 अंक के नए पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। सिंहराज ने 216.7 अंक के साथ रजत पदक जीता। 39 वर्षीय सिंहराज ने इस हफ्ते की शुरुआत में 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक भी जीता था। इस तरह एक ही खेल निशानेबाज़ी में उन्होंने दो मेडल अपने नाम किए हैं।
पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली महिला बनी अवनि
उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक्स के महिलाओं के 50 मीटर राइफ़ल 3 पोज़िशंस के एसएच1 फ़ाइनल में कांस्य पदक जीता है। इसी के साथ ही भारत के टोक्यो पैरालंपिक्स में 15 पदक हो चुके हैं। इससे पहले, लेखरा पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग फाइनल (एसएच 1) में 249.6 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी। और अब दूसरा पदक भी अपने नाम कर वह पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली महिला बन चुकी हैं।
भारत के खाते में अब तक 3 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक
भारत क खाते में अब तीन स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। पैरालंपिक में भारत का अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। भारत ने रियो पैरालंपिक 2016 में चार पदक और 1984 पैरालिंपिक में चार पदक जीते थे। भारत के खाते में अब तक इस पैरालंपिक में 3 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हो चुके हैं।