पुलिस की चौपाल में महिलाओं ने निभाई भागीदारी

पाली, हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के सिंगुलापुर में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु विशेष चौपाल आयोजित की गई। इस अभियान का निर्देशन पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने किया। चौपाल में थाना प्रभारी सोमपाल गंगवार और महिला उप निरीक्षक आकांष्का सिंह के नेतृत्व में सिंगुलापुर गांव की महिलाएं सक्रिय रूप से भागीं।

इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं, बच्चों और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक किया। सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और मनचलों पर कड़ी चेतावनी दी गई।

महिला पुलिसकर्मियों ने चौपाल में घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ अपराधों की जानकारी दी। उप निरीक्षक आकांष्का सिंह ने बताया कि महिलाओं को वीमेन पावर लाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), सीएम हेल्पलाइन (1076), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), वन स्टॉप सेंटर (181), साइबर हेल्पलाइन (1930) और स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क के माध्यम से मदद उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर थाना प्रभारी सोमपाल गंगवार, महिला उप निरीक्षक आकांष्का सिंह, हेड कांस्टेबल अंबुज तिवारी और कई महिला पुलिस कर्मी मौजूद थे।